एमएससी की छात्रा पर जानलेवा हमला, युवक ने घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

Amit
2 Min Read

गाजियाबाद। मोदीनगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां नगलाबेर गांव में एक युवक ने घर में घुसकर एमएससी की छात्रा को गोली मार दी। युवक ने घर में घुसकर रूप से घायल छात्रा को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

भोजपुर थाना क्षेत्र के नगलाबेर गांव में अशोक कुमार की एमएससी प्रथम वर्ष की बेटी पर उस समय हमला किया गया जब वह घर में अकेली थी। छात्रा के भाई अंशुल द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, गांव का ही रहने वाला प्रदीप कुमार अचानक घर में घुस आया और तमंचे से उसके सिर पर गोली चला दी। गोली लगते ही छात्रा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।

फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। परिजन ने घायल छात्रा को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में लगाई गई हैं। अधिकारी ने कहा कि छात्रा के बयान और जांच के बाद ही हमले के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article
Leave a Comment