ट्रांसफार्मर की बैरिकेडिंग में मिला युवक का शव, चोरी के प्रयास में करंट लगने की आशंका

News Desk
1 Min Read

कविनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित बालाजी बाइक दुकान के सामने लगे ट्रांसफार्मर की बैरिकेटिंग में लोगों को बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक को पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हुई है। युवक के पास से एक कटर, प्लास और कुछ कटे तार मिले हैं।

आशंका जताई जा रही है कि तार या ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी करने के प्रयास में युवक करंट की चपेट में आ गया, करंट के झटके से ऊपर से नीचे गिरकर युवक की मौत हो गई। विज्ञापन

बताया शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment