डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने किया जारचा थाने का वार्षिक निरीक्षण

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान द्वारा सोमवार को थाना जारचा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा थाना कार्यालय, मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए संबंधित को अभिलेखों को पूर्ण, स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को प्राप्त सभी शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए रजिस्टर में अंकित करने व पुलिस अधिकारीगण को तुरंत अवगत कराने तथा त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा साइबर हेल्प डेस्क के कार्यो का भी फीडबैक लिया गया एवं साइबर फ्रॉड का शिकार हुए सभी व्यक्तियों की तत्काल सहायता करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना परिसर की साफ-सफाई व स्वच्छता को लेकर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही थाना पर लावारिस पड़े माल का समय से निस्तारण करने, लम्बित विवेचनाओं व प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने एवं थाने पर आने वाले सभी लोगों से मृद व्यवहार करने, थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ नियमित रूप से गोष्ठी करने हेतु निर्देशित किया गया।

Share This Article
Leave a Comment