मनीष सिसोदिया के दौरे का दूसरा दिन, आज रुद्रपुर में करेंगे डोर-टू-डोर प्रचार

Rohit Kumar
1 Min Read

उत्तराखंड में चुनावी रैलियों, रोड शो पर रोक के चलते आम आदमी पार्टी अब डोर-टू-डोर प्रचार में जुट गई है। इसी क्रम में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बुधवार और गुरुवार को उत्तराखंड में रहेंगे। आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बताया कि मनीष सिसोदिया का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा 12 जनवरी से शुरु होगा। बुधवार सुबह सात बजे वो जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचते ही टिहरी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे टिहरी में मीडिया कर्मियों से बातचीत के बाद नजदीकी भेटुरी गांव में डोर टू डोर प्रचार करेंगे।

इसके बाद शाम को वापस हरिद्वार लौट आएंगे, यहां शाम को पांच बजे जगतगुरु शंकराचार्य आश्रम में संतों से मुलाकात करेंगे। बुधवार रात हरिद्वार में बिताने के बाद वो 13 जनवरी को रुद्रपुर जाएंगे, जहां जवाहरनगर किच्छा में डोर टू डोर प्रचार किया जाएगा। इसके बाद वो इसी दिन शाम को पंतनगर से वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे। पिरशाली ने कहा कि डोर टू डोर प्रचार में आम आदमी पार्टी को महारथ हासिल है, उत्तराखंड में भी यही हथियार आजमाया जा रहा है। पार्टी पूरे अभियान को कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित करेगी।

Share This Article
Leave a Comment