दादरी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना दादरी पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त बाबू उर्फ बोबी पुत्र चन्द्रपाल निवासी मौहल्ला सिरजा खाने बिलासपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के कोट नहर पुल से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment