जेआईएमटी काॅलेज जेवर में किया गया विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्वनगर के दिशा-निर्देशन में सोमवार को जेआईएमटी काॅलेज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योत्सना सिंह नायब तहसीलदार जेवर द्वारा की गयी। कार्यक्रम में उपस्थितगण को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं जैसे निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत के माध्यम से अपने आपसी विवाद का सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित कराना, स्थाई लोक अदालत, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2014 आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई।शिविर में शिक्षा के अधिकार, स्वास्थ्य, भ्रुण हत्या, बाल विवाह आदि पर प्रकाश डाला तथा उससे संबंधित विभिन्न अधिनियमों जैसे पीसीपीएनडी एक्ट, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनिमय 2005, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई।कार्यक्रम में ज्योत्सना सिंह नायब तहसीलदार जेवर के साथ पीएलवीगण हरेन्द्र कुमार व काॅलेज के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ तथा अधिक संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment