बाइक पर बैठने के विवाद ने ली जान, दो पक्षों में मारपीट के बाद ग्रामीण की मौत

Amit
2 Min Read

सोची समझी साज़िश या मामूली विवाद ने ली ग्रामीण की जान इसकी जांच में जुटी पुलिस

लखीमपुर खीरी। थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम बहेरा में मंगलवार रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक में बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी । झगड़े में घायल हुए ग्रामीण नन्हे लाल की बुधवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस को सूचना दी है।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात गांव में बाइक पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस दौरान दूसरे पक्ष ने नन्हे लाल के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें घर लाए, लेकिन उनकी हालत बिगड़ती गई और बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार का कहना है कि यह सोची-समझी साजिश के तहत हमला किया गया था, जिससे नन्हे लाल की जान गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार

घटना की जानकारी मिलने पर थाना नीमगांव प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की पहचान जल्द ही हो जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment