कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़, बाइक से अगवा करने का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Rohit Kumar
1 Min Read

लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में शोहदों ने सरेराह छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध पर गालियां देकर धमकाया और कार में बैठाने का प्रयास किया। आखिर में जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पीड़िता ने दोनों शोहदों पर एफआईआर दर्ज कराई है। शोहदों ने छात्रा को इतना परेशान कर दिया है कि वह मानसिक रूप से तनाव में है। इंस्टीट्यूट जाने तक में उसे डर लगता है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई को सुबह वह इंस्टीट्यूट जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान धीरज व उसका साथी रवि पीछा करने लगे। कुछ दूर पीछा करने के बाद अश्लील टिप्पणी कर छेड़खानी करने लगे। विरोध पर गालियां दीं।

आरोप है कि कहा कि कार में बैठ जाओ वरना जान से मार देंगे। किसी तरह से छात्रा वहां से निकल गई। छात्रा का आरोप है कि दोनों शोहदे कॉलेज आते जाते वक्त पीछा करते हैं।

कई बार हिदायत भी दी, लेकिन नहीं माने। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment