प्रेम संबंध के शक में की थी कक्षा नौ के छात्र की हत्‍या, सहपाठी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
2 Min Read

बिजनौर के नगीना में एमएम इंटर कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र रोहित कुमार की हत्या में उसका घनिष्ठ मित्र जुनैद ही एकमात्र कातिल निकला है। पुलिस ने हत्यारे छात्र जुनैद को गिरफ्तार कर धामपुर पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला ने बताया कि नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम काजीवाला निवासी रोहित कुमार की गुरुवार की शाम को धामपुर क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इससे हत्या का खुलासा होने में पूरी मदद मिली।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दोपहर करीब एक बजे के आसपास एक मोटरसाइकिल पर रोहित पीछे बैठा हुआ, जबकि उसका दोस्त जुनैद बाइक चलाता हुआ नजर आया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी छात्र जुनैद को रात में ही गिरफ्तार कर धामपुर पुलिस को सौंप दिया गया था।

सीओ ने बताया कि आरोपी छात्र जुनैद ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को बताया कि उसने नगीना के कालाखेड़ी में स्थित एक शराब की दुकान से छह पव्वे खरीदें। इसके बाद मोटरसाइकिल पर अपने साथी छात्र रोहित को लेकर धामपुर की दिशा की तरफ एक बाग में चला गया। उसने बताया कि पांच पव्वे रोहित को पिलाएं, जबकि एक पव्वा खुद पीने के बाद चाकू से रोहित की गला काटकर हत्या कर दी।
आरोपी छात्र जुनैद ने पुलिस को बताया कि मृतक छात्र रोहित उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। सबसे अहम बात यह है कि जिसने जुनैद को रोहित की हत्या करने के लिए उकसाया। रोहित अक्सर जुनैद को साला कहकर बुलाता करता था। इससे वह अपने आप को अपमानित महसूस कर रहा था। इसके बाद उसने रोहित की हत्या करने का प्लान बनाया।

सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी छात्र जुनैद के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल व मृतक छात्र का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। उनका कहना है कि आरोपी छात्र जुनैद नगर के मोहल्ला मनिहारी सराय का रहने वाला है।

Share This Article
Leave a Comment