नोएडा। चिल्ला रेग्यूलेटर से महामाया फ्लाईओवर के तक जाने वाला 5.5 किमी लंबा चिल्ला एलिवेटेड रोड का विस्तार होगा। इस लाइन को करीब दो किमी और बढ़ाया जाएगा। इस विस्तार को प्राधिकरण सीईओ कृष्णा करुणेश ने मंजूरी दी है।
विस्तार लाइन को डीएनडी से जेवर तक प्रस्तावित करीब 48 किमी लंबी एलिवेटेड एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) आईआईटी रुड़की तैयार करेगा। इसका प्रस्तुतीकरण नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में किया गया था। जिस पर प्राधिकरण सीईओ ने अनुमति की मोहर लगा दी है।
आईआईटी रुढ़की तैयार कर रहा डीपीआर
विस्तार लाइन के के निर्माण में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्ट्रक्चर डिजाइन भी आईआईटी रुड़की बनाएगा। इसका फायदा होगा कि जिन लोगों को नोएडा एयरपोर्ट जाना है वह इस विस्तार लाइन का प्रयोग करके डीएनडी जेवर एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर जा सकेगा। यह एक्सटेंशन लाइन एक रोटरी का काम भी करेगा।
दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट जाना होगा आसान
दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट से आने जाने वाले ऐसे वाहन जिनको नोएडा जाना है वो इसका प्रयोग भी कर सकेंगे। नोएडा प्राधिकरण महाप्रबंधक सिविल एसपी सिंह ने बताया कि डीपीआर के लिए आइआइटी की टीम ने हाल ही में दोबारा से इस पूरे रूट का सर्वे किया था। जिसके बाद ही ऊंचाई बढ़ाने की बात कही की गई थी।
सर्वे में जमीन की भूमि की सतह के भौतिक और प्राकृतिक स्वरूप का विस्तृत मानचित्र, जिसमें जमीन की ऊंचाई, उतार-चढ़ाव, समोच्च रेखाओं, पेड़-पौधों, नदियों, और मानव निर्मित संरचनाओं (इमारतें, सड़कें) को सटीक रूप से मापा गया।
200 करोड़ रुपये होंगे खर्च
इस सर्वे के आधार पर ही डीपीआर तैयार होगी। करीब 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण के लिए स्वाइल टेस्ट किया गया है। इस जांच से मिट्टी की बियरिंग कैपेसिटी के बारे में जानकारी मिलेगी। बियरिंग कैपेसिटी के आधार पर पिलर की संख्या और क्षमता देखी जाएगी और डीपीआर तैयार होगी।

