युवती को अगवा करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amit
1 Min Read

आगरा। थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने बीते सप्ताह पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री बीते 26 जनवरी को रात के समय अचानक घर से कहीं बाहर चली गई। परिजनों ने बताया कि खोजबीन की मगर पता नहीं चला तो संज्ञान में आया के उसका रिश्ते का मामा अमित पुत्र मुन्ना लाल निवासी सेवला पुत्री को ब्रेनवाश करके बहला-फुसलाकर उसे ले गया है।

मामले में आरोपी अमित का भाई संजू उर्फ डब्लू और मित्र विष्णु चाहर द्वारा साथ दिया गया है। पीड़ित पिता ने युवती को ले जाने के मामले में आरोपी और उसके दो सहयोगियों की मिली भगत और तमाम साक्ष्य और सबूत होने के बावजूद भी पुलिस आरोपियों पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई थी। अधिकारी के आदेश पर मनसुखपुरा पुलिस ने आरोपी अमित, संजू और विष्णु चाहर तीन लोगों के खिलाफ युवती को अगवा करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment