हमास के दरिंदों को बताया मसीहा, समर्थन में इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट, हो गई मौलाना की गिरफ्तारी

Rohit Kumar
3 Min Read

मौदहा। कस्बे में सोशल मीड‍िया पर फलस्तीन और इजरायल के बीच उपजे विवाद को लेकर फलस्तीन के पक्ष में टिप्पणी कर कस्बे समेत क्षेत्र में सौहार्द का वातावरण बिगड़ने का प्रयास करने वाले मौलाना समेत दो युवकों के खिलाफ एसआई रवि मेहता ने मामला दर्ज कराया है। सीओ विवेक यादव ने बताया कि मौलाना सोहेल अंसारी को कस्बे के बड़े चौराहे से हिरासत में ले लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है।

हैदरगंज निवासी आतिफ चौधरी पुत्र मुमताज अहमद व मोहल्ला चौधराना निवासी मौलाना सोहेल अंसारी पुत्र शमशेर ने इंस्टाग्राम व वाट्सएप के माध्यम से फलस्तीन का समर्थन करते हुए टिप्पणियां की। जिसमे लिखा हुआ था क‍ि इंशा अल्लाह बड़ा चौराहा की मस्जिद में बैतूल मुकदस की हिफाजत के ताल्लुक से बयान होगा और खुशीसी दुआ का एहसास भी किया जाएगा। दूसरे स्टेटस पर लब्बैक लब्बैक अल अम्मा लिखा है। फोटो पर मस्जिद बनी हुई है।

फलस्तीन का झंडा मौलाना द्वारा पहले सुन्नत ऑफिशि‍यल साइट पर बयान करते हुए बोला जा रहा है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि शांति व सद्भाव बनाए रखना की मंशा से दोनों युवकों के खिलाफ धारा 153 (ए) व 502 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सीओ विवेक यादव ने बताया कि मौलाना सुहेल अंसारी को कस्बे के बड़े चौराहे से हिरासत में ले लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है।

जुमे की नमाज पर अलर्ट रहा प्रशासन, मस्जिदों में तैनात रही पुलिस

हमीरपुर। इजराइल द्वारा किए जा रहे हमले को लेकर हर तरफ अलर्ट है। वहीं, जुमे की नमाज में इन हमलों को लेकर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया या विरोध प्रदर्शन न हो सके। इसके लिए शासन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए जुमे की नमाज में अलर्ट घोषित कर दिया था। जिसके चलते सुबह से ही प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया।

हमीरपुर के अमन शहीद, खालेपुरा, इद्दू का बगीचा, सैय्यदबाड़ा, मंझूपुर समेत अन्य स्थानों में स्थित मस्जिदों पर पुलिस की पैनी नजरें बनी रही। नमाज से पूर्व पुलिस बल सभी मस्जिदों में तैनात कर दिया गया था। ताकि किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया या प्रदर्शन न हो। जैसे ही नमाज का समय हुआ वैसे ही कोतवाल ने पुलिस बल के साथ सभी मस्जिदों में भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Share This Article
Leave a Comment