जेवर पुलिस ने वृद्ध महिला को गोली मारने वाले वांछित अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना जेवर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त दीपक उर्फ पोते पुत्र अशोक निवासी ग्राम कानीगढी थाना जेवर गौतमबुद्धनगर को ग्राम गोविन्दगढ़ यमुना नदी का बांध कानीगढी के पास से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय दो कारतूस जिन्दा बरामद किए हैं।उपरोक्त अभियुक्त थाना जेवर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध 24/2023 धारा 307,504, 34 भादवि व 3/25/27 आयुध अधिनियम में वांछित चल रहा था।30 जनवरी 2023 को वादी की सूचना के आधार पर अभियुक्त दीपक पुत्र अशोक,भीम पुत्र रामवीर, सोनू पुत्र रामवीर, प्रीतम उर्फ पीतो पुत्र डालू जोगी समस्त निवासीगण ग्राम कानीगढी थाना जेवर गौतमबुद्धनगर के विरुद्ध उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत कराया था। अभियुक्तों द्वारा एक राय होकर वादी की माता को पैर मे गोली मार दी थी। विवेचना के दौरान थाना जेवर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 31 जनवरी 2023 को अभियुक्त भीम,सोनू, प्रीतम उर्फ पीतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त दीपक शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध विभिन्न थानों में लगभग आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment