बिसरख पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख पुलिस ने चोरी करने वाले दो शातिर चोरों अभियुक्तों सचिन कुमार पुत्र संतराम मूल निवासी ग्राम लखनपुर थाना कोतवाली बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड वर्तमान निवासी किराये का मकान सुदामापुरी थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद, विकास पुत्र राजपाल निवासी ग्राम पाल थाना गजरोला जिला अमरोहा को चार मूर्ति गोल चक्कर के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के चार सूटकेस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment