ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना जेवर पुलिस ने रंजिशन महिला को गोली मारने वाले तीन वांछित अभियुक्तों भीम पुत्र रामवीर निवासी ग्राम कानीगढी थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर, सोनू पुत्र रामवीर निवासी ग्राम कानीगढी थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर को सोमवार को और अभियुक्त प्रीतम उर्फ पीतो निवासी निवासी ग्राम कानीगढी थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर को मंगलवार को जनता के सहयोग से कानीगढी से गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त अभियुक्तगण थाना जेवर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 24/2023 धारा 307,504, 34 भादवि व 3/25/27 आयुध अधिनियम के अंतर्गत वांछित चल रहे थे। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय छः कारतूस जिन्दा बरामद किए हैं।गौरतलब है कि 30 जनवरी 2023 को थाना जेवर पर वादी हरकेश पुत्र वीरसिह निवासी कानीगढी थाना जेवर गौतमबुद्धनगर द्वारा उपरोक्त मुकदमा दीपक पुत्र अशोक,भीम पुत्र रामवीर,सोनू पुत्र रामवीर, प्रीतम उर्फ पीतो पुत्र डालू जोगी के विरुद्ध पंजीकृत कराया था।जिसमें 30 जनवरी 2023 को शाम लगभग 6 बजे अभियुक्तों द्वारा वादी के घर आकर गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की गयी थी। फायरिंग में हरकेश की मां के पैर में गोली लग गयी थी। जिनको उपचार के लिए कैलाश अस्पताल जेवर में भर्ती कराया गया। जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
जेवर पुलिस ने रंजिशन महिला को गोली मारने वाले तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- ड्यूटी पर तैनात MCD सफाईकर्मी की चाकू से हत्या, गुस्साए कर्मचारियों ने LBS अस्पताल घेरा
- गोविंदपुरी में युवक की चाकू मारकर हत्या, नशे के विवाद में वारदात; आरोपी गिरफ्तार
- पत्नी की हत्या का आरोपी सरवर अली गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और कारतूस भी बरामद
- दिल्ली में पानी के पुराने बिल पर बड़ी राहत, 31 मार्च 2027 तक 100% LPSC माफ
- दिल्ली में लागू होगी ई-कैबिनेट प्रणाली, कागजरहित और तेज होगा सरकार का कामकाज
- लाल बाग के किशोर हत्याकांड का आरोपित अमन मुल्ला पुलिस की रडार पर, खुलेगी हिस्ट्रीशीट
- दिल्ली मेट्रो में CISF जवान पर महिला की फोटो खींचने का आरोप, मोबाइल गैलरी में मिली तस्वीर
- मोहन नगर में शव मिलने की गुत्थी सुलझी, गाली देने के विवाद में तीन युवकों ने की थी हत्या
