बिसरख पुलिस ने व्यपहरण करने वाले दो अभियुक्तों व एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख पुलिस ने व्यपहरण करने वाले दो अभियुक्तों जितेन्द्र कुमार पुत्र जिलदार सिंह निवासी ग्राम नगला लाले थाना सैफई जिला इटावा, सुदीप यादव पुत्र राजवीर यादव निवासी ग्राम मानिकपुर थाना अच्छेलदा जिला औरैया वर्तमान निवासी मुकेश यादव का मकान ग्राम पतवाडी थाना बिसरख और एक महिला अभियुक्ता वन्दना यादव को गोपनीय सूचना के आधार पर गलैक्सी वैगा गोल चक्कर के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों अपहृताओं को सकुशल 26 अप्रैल 2023 को बरामद कर लिया था। उपरोक्त अभियुक्तगण थाना बिसरख पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 298/2023 धारा 363, 366,376 भादवि 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत वांछित चल रहे थे। गौरतलब है कि थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत ग्राम पतवाडी की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों के 13 अप्रैल 2023 को अपने घर से बिना बताये चले जाने के सम्बन्ध में थाना बिसरख पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान विवेचक/पुलिस टीम द्वारा आस-पास के लगभग 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए फुटेज चेक की गई। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से जानकारी/साक्ष्य एकत्र किये गये तथा लोकल इंटेलिजेंस से भी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र की गई। उक्त जानकारी के क्रम में शुक्रवार को अभियुक्त जितेन्द्र, सुदीप व अभियुक्ता वंदना उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया। विवेचना से पाया गया कि नाबालिग गुमशुदा किशोरियों के पड़ोस की रहने वाली परिचित महिला वन्दना यादव अपने साथ बहला फुसलाकर अपने साथ ले गयी थी तथा वंदना द्वारा अपने देवर सुदीप और फुफेरे भाई जितेन्द्र कुमार के साथ जान-पहचान कराकर शादी कराना चाहती थी, दोनों किशोरियों को उत्प्रेरित कर उपरोक्त दोनों लडकों से शारिरीक सम्बन्ध भी बनवाएं।गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment