जरूरतमंद बच्चो के साथ मनाया गया नेताजी के 83वा जन्मदिन: डॉ आश्रय गुप्ता

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा:आज समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी उर्फ नेताजी के 83वा जन्मदिन गरीब एवं जरूरतमंद बच्चो के साथ सुबह सेक्टर 22 में समाजसेवी प्रिंस शर्मा की पाठशाला में लगभग 40 बच्चो के साथ केक काटकर, पाठ्य सामग्री एवं खाद्य सामग्री बाटकर धूमधाम से मनाया गया।उसके बाद शाम को ग्राम पृथला में सपा नेता बबलू पारचा द्वारा वाल्मीकि समाज के जरूरतमंद बच्चो के साथ पाठ्य सामग्री एवं खाद्य सामग्री बाटकर मनाया गया।दोनों कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ आश्रय गुप्ता ने किया।डॉ आश्रय गुप्ता ने बताया कि आदरणीय नेताजी ने हमेशा कहा है कि मेरे जन्मदिन पर आप किसी जरूरतमंदों के साथ मनाएंगे तो मुझे अच्छा लगेगा।उसी क्रम में ये दोनों कार्यक्रम किये गए।इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता नीरज शर्मा,आलोक ,प्रदीप शर्मा,जीतेन्द्र यादव,बबलू पारचा, बलराम पहलवान,सौरव यादव,हर्ष चौहान,नितिन पारचा, विनीत पारचा, रविंदर चौहान,अर्जुन चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment