गोरखपुर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, चार थानेदार हटाए गए, चौकी प्रभारी समेत तीन लाइन हाजिर

Rohit Kumar
3 Min Read

गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. उन्होंने चार थानेदारों से थानेदारी छीन कर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया, जबकि एक चौकी इंचार्ज और दो दरोगाओं को भी एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए लाइनहाजिर कर दिया. सूत्रों की मानें तो इन सभी के लापरवाही की लगातार कंप्लेन मिल रही थी. एसएसपी ने चौरीचौथा थानेदार इंस्पेक्टर उमेश कुमार वाजपेयी, कैंपियरगंज थानेदार इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, गीडा थाने के इंस्पेक्टर राहुल सिह और झंगहा थानेदार राजेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है.

वहीं, चौकी प्रभारी रेलवे अरूण कुमार सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा सहजनवा थाने में तैनात दरोगा आदित्य उपाध्याय और उरूवा थाने पर तैनात दरोगा अरविंद यादव को भी एसएसपी तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया है।

कई को मिली नई जिम्मेदारी

एसएसपी ने कई दरोगाओ के काम से खुश होकर उन्हें थानेदार और चौकी इंचार्ज बनाया है। एसएसपी जगदीशपुर चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह को बेलघाट का थानेदार, नगर निगम चौकी प्रभारी विज्ञानकर सिंह को हरपुर बुदहट का थानेदार बनाया हैं। वहीं प्रमोशन पाकर इंस्पेक्टर बने पुलिस लाइन में तैनात सुनील कुमार को उरूवा थाने का थानेदार बनाया गया है।

इनका हुआ तबादला

इसी तरह गोला थाने पर तैनात राकेश सिंह यादव को गीडा का थानेदार बनाया गया है। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह को चौरीचौरा थानेदार, उरूवा बाजार थाने के थानेदार रहे भूपेंद्र सिंह को कैंपियरगंज थानेदार, बेलघाट थानेदार रहे गौरव कुमार कन्नौजिया को झंगहा थानेदार, हरपुर बुदहट के थानेदार रहे नितिन रघुनाथ को सहजनवां का थानेदार बनाया गया है।

इन चौकी इंचार्जों का भी हुआ तबादला

एसएसआई चौरीचौरा दिनेश बहादुर सिंह को चौकी प्रभारी मजनू, शिवराज सिंह को एसएसआई चौरीचौरा, कवींद्र नाथ सिंह को चौकी प्रभारी बड़हलगंज से एसएसआई उरूवा बाजार, उरूवाबाजार के एसएसआई रवि सेन यादव को चौकी प्रभारी बड़हलगंज, खोराबार थाने में तैनात दरोगा विजय प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी सूर्य विहार, हरपुर बुदहट थाने के दरोगा उदयभान सिंह को चौकी प्रभारी गोबड़ौर, अखिलेश कुमार तिवारी को हरनही चौकी प्रभारी से नगर निगम चौकी प्रभारी, रामानुज सिंह को हड़हवा फाटक चौकी प्रभारी से जगदीशपुर चौकी इंचार्ज, बांसगांव थाने में तैनात दरोगा राम सिंह को चौकी प्रभारी हरनही, अरविंद सिंह को धर्मशाला चौकी प्रभारी से चौकी प्रभारी रेलवे, अवधेश मिश्रा को सूर्य विहार चौकी प्रभारी से चौकी प्रभारी धर्मशाला, महेश चौबे को चौकी प्रभारी कलेेक्ट्रेट से चौकी प्रभारी हड़हवा फाटक, शाहिद सिद्धिकी को चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment