माॅल के बाहर हमलावरों ने युवक को चाकू से गोदा, मामला दर्ज

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-3 स्थित डब्ल्यू माॅल के बाहर हमलावरों ने एक युवक को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

दीपक सपरिवार बेगमपुर इलाके में रहता है। रविवार को वह किसी काम से रोहिणी सेक्टर-3 स्थित डब्ल्यू माॅल आया था। इसी दौरान उसका वहां मौजूद लड़कों से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे खींचकर एक पेड़ के पास ले गए और एक युवक ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। आस पास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दीपक के पैर और हाथ पर चाकू लगा है। पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में रंजिश की वजह से हमला किए जाने की बात सामने आई है।

Share This Article
Leave a Comment