मलाइका अरोड़ा की बैकलेस तस्वीरों पर दिल हार बैठे इंटरनेट यूजर, बोले- ‘इस उम्र में भी आग लग रही हो’

Rohit Kumar
2 Min Read

मुंबई: 48 साल की उम्र में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) के हुस्न के दीवाने हजारों लोग हैं. आज भी सोशल मीडिया पर उनके द्वारा किया गया हर पोस्ट खूब सुर्खियां बटोरता है. एक्ट्रेस ने आज फिर सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिससे इंटरनेट पर बवाल ही मच गया है.

मलाइका अरोड़ा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर कर एक बार फिर अपना बोल्ड अंदाज फैंस को दिखाया है. वैसे अभिनेत्री हमेशा ही अपने फैशन सेंस और स्टाइल से हर किसी का दिल जीत लेती हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज घायल करने वाला है.

इन तस्वीरों में मलाइका बैकलेस ड्रेस पहने हुए नजर आ रहीं हैं, इन्हें देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि मलाइका को बैकलेस ड्रेस में फिगर फ्लॉन्ट करना बखूबी आता है. इन बोल्ड तस्वीरों से मलाइका ने इंटरनेट पर तहलका ही मचा दिया है.

मलाइका अपने ड्रेसिंग स्टाइल और फैशन सेंस के लिए भी काफी पॉपुलर हैं. उनका हर अंदाज फैंस को बेहद पसंद आता है. मलाइका भले ही 48 साल की हो गई हैं, लेकिन इस उम्र में भी वो खुद को इतना फिट रखती हैं कि फैंस उनके फिटनेस की दाद देते हैं. फिटनेस के साथ ही ड्रेसिंग और फैशन के मामले में भी वे कई हीरोइनों को पीछे छोड़ चुकीं हैं.

Share This Article
Leave a Comment