नोएडा के एक होटल में हुई अमेरिकी महिला की मौत, जानिए पूरी खबर

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। अमेरिका की रहने वाली एक महिला की मंगलवार सुबह संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ सेक्टर 26 स्थित एक होटल में ठहरी थी। पुलिस ने मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि अमेरिका के शिकागो शहर की रहने वाली 50 वर्षीय मिसल रे मिकी पति विलियम थॉमस के साथ दो सप्ताह पहले भारत आई थी। दोनों सेक्टर-26 स्थित एक होटल के कमरा नंबर-205 में ठहरे थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे मिसल की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए सेक्टर-27 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके पति नोएडा स्थित थर्मोसिस्टम नामक कंपनी में काम करते हैं। एडीसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। इसके अलावा पुलिस उसके पति से भी मामले में पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment