युवक को पोल में बांध कर जलाया जिंदा, आरोपी भाभी गिरफ्तार

Amit
4 Min Read

मुजफ्फरपुर। एक युवक को पोल में बांध करके जिंदा जला दिया। इस घटना में युवक की भाभी को आरोपी बनाया गया है। मामला सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गजपति गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही सकरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। मृतक की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में एक भाभी और भतीजे ने मिल कर अपने देवर की पहले बिजली के खंभे में बांधकर पीट पीट कर मार डाला व उसके बाद बिजली के खंभे में आग लग दी जिससे उनकी मौत हुई है।घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है मामला जिला के सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गजपति गांव की बताई जा रही है।वही पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि इसके पूर्व भी कई बार भाभी और देवर के बीच में मारपीट हो चुकी है।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची हुई पुलिस अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दी है जबकि वही इस मामले में करवाई करते हुए आरोपी भाभी नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूरा मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गजपति गांव की बताई गई है जहां के निवासी राम चंद्र दुबे के छोटे पुत्र सुधीर कुमार करीब 30 वर्ष की उसके भाभी नीतू देवी और भतीजे से अक्सर लड़ाई होती रहती थी जिसको लेकर पूर्व में कई बार मारपीट तक हो चुकी है।बताया जा रहा है कि सुधीर मानसिक रूप से भी बीमार था।घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आज घटना के बाद मामला को शांत करवाया है।घटना के बाद से मौके पर ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों में आक्रोशित भी दिखा और जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस में मामला को शांत कराया है।

घटना को लेकर पिलखी गजपति की पंचायत मुखिया प्रज्ञा कुमारी ने बताया कि सुधीर कुमार पहले से मानसिक रूप से बीमार रहता था और वही वो नशा भी करता था।यही नहीं नशे के हालत में वो कई बार अपना जमीन बेच देता था और जब घर वाले इस संबंध में पूछताछ करते थे तब सुधीर उनके झगड़ा करता था जिसके पहले भी मारपीट कर चुका है।जिसको लेकर सुधीर की भाभी और भतीजे इस बात का कर रहे थे इंतेज़ार की मौके मिलते ही इसको रास्ते से हटा दिया जाय और फिर उसके बाद दोनो ने मिलकर सुधीर की पहले पिटाई किया और फिर उसकी हत्या कर जला दिया।

इस घटना के बाद पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गजपति में एक शक्श की मौत हो गई।आरोप है कि मृतक को उसके भाभी के द्वारा पहले उसकी पिटाई की गई और फिर उसके बाद उसे दाह संस्कार किया जा रहा था।इस दौरान में उसका ग्रामीण की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का अधजला शव बरामद किया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतक के भाभी नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वही भतीजा फरार है उसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment