प्राइमरी स्कूल की 13 बच्चियों के साथ यौन शोषण: बैड टच करता था कंप्यूटर टीचर, बाथरूम से मिला आपत्तिजनक सामान, 3 के खिलाफ केस दर्ज

Rohit Kumar
2 Min Read

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर में सरकारी जूनियर हाई स्कूल की एक दर्जन से ज्यादा छात्राओं ने स्कूल के अनुदेशक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने अनुदेशक की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी अनुदेशक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह है पूरा मामला 

मामला तिलहर थाना क्षेत्र के एक सरकारी जूनियर हाई स्कूल का है, जहां एक दर्जन से ज्यादा बच्चियों ने स्कूल के अनुदेशक मोहम्मद अली पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है. छात्राओं का कहना है कि अनुदेशक उन्हें अकेले कमरे और बाथरूम में ले जाकर उनके साथ अश्लील हरकत करता है. इतना ही नहीं किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता है.

ग्रामीणों ने पिटाई की 

इसके अलावा अनुदेशक मुंह खोलने पर बच्चों को फेल करने की भी धमकी देता था. मौका मिलने पर बच्चों ने स्कूल की शिक्षिका को जब अनुदेशक की हरकतें बताईं तो शिक्षिका के पैरों तले जमीन खिसक गई. शिक्षिका ने तुरंत मौके पर पुलिस बुला ली. साथ ही कई ग्रामीण भी स्कूल में इकट्ठा हो गए. इसके बाद स्कूल में अनुदेशक की पिटाई की गई. पुलिस ने स्कूल से ही अनुदेशक को गिरफ्तार कर लिया. बच्चों के साथ हुई इस घटना के बाद से अभिभावकों में डर का माहौल है. फिलहाल पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया.

Share This Article
Leave a Comment