कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोयडा संवाददाता, थाना फेस टु पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना करने वाले वांछित आरोपी शोएब पुत्र रईस खान निवासी द्वारिकाधीश मन्दिर के पास ग्राम भंगेल थाना फेस टु नोएडा गौतमबुद्धनगर को इण्डिया टीवी रेड लाइट की ओर जाने वाले रास्ते के पास से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त अभियुक्त थाना फेस टु पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 09/2023 धारा 376, 328, 506, 406 120बी भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत वांछित चल रहा था। 10 जनवरी 2023 को पडोसी अभियुक्त शोएब पुत्र रईस खान द्वारा वादी की पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष की कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया गया था। अभियुक्त के परिजनों द्वारा वादी की पुत्री को जान से मारने और वादी की पुत्री की वीडियो बनाकर वीडियो वायरल करने के सम्बन्ध मे धमकी दी थी तथा पुत्री को भय में डालकर सोने के जेवर व रुपये मंगाकर हडप लिए थे। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment