दरोगा जी के ठाठ-बाट, ऑन ड्यूटी दुकान पर छलका रहे जाम; देखें Video

Rohit Kumar
1 Min Read

हरदोई में ड्यूटी पर तैनात दरोगा का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे दरोगा का नाम शैलेंद्र सिंह चौहान बताया जा रहा है, जो ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर हैं। यह वीडियो कोतवाली शहर से महज़ 50 मीटर की दूर नुमाइश चौराहे का बताया गया है। वहीं एसपी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

हरदोई में बढ़ रही लगातार लूट की घटनाएं साथ ही अपराधिक क्रियाकलापों को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी तमाम प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न ऑपरेशन के माध्यम से खुलासे के दावे किए जा रहे हैं। जिनमें ऑपरेशन पाताल और सुरंग सक्रिय है। एसपी ऑपरेशन सुरंग के जरिए अपराधियों पर लगाम लगाने की बात कह रहे हैं। जबकि नुमाइश चौराहा पर तैनात टीएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान जाम छलका रहे हैं।

जब इस संबंध में एसपी राजेश द्विवेदी से बात की गई तो वो मामले का बचाव करते दिखे। मामले में अनिभिज्ञता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा ‘ क्या बताऊं, देखता हूं, जानकारी करता हूं, फिर बताता हूं।

Share This Article
Leave a Comment