श्री आदर्श रामलीला कमेटी की एक बैठक रामलीला मैदान बारही मंदिर पर आयोजित की गयी

Rohit Kumar
2 Min Read

आज दिनांक 12 अक्टूबर 2023 को सूरजपुर में श्री आदर्श रामलीला कमेटी मंचन और मेला की मंच की तैयारी को लेकर श्री आदर्श रामलीला कमेटी की एक बैठक रामलीला मैदान बारही मंदिर पर आयोजित की गयी बैठक में रामलीला कमेटी अध्यक्ष श्री श्रीचन्द भाटी ने बताया किं 14 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा सूरजपुर नगर में बराही मेला रोड से मेन दादरी नोएडा रोड फिरे प्रधान वाली गली से सरकारी अस्पताल पुराना बाज़ार शिव मंदिर लखनवाली रोड दुर्गा मंदिर से मेन रोड होते हुए वापस बराही मंदिर पर शोभायात्रा का समापन होगा शोभायात्रा में भगवान राम परिवार शिव पार्वती भगवान कृष्ण माता रुक्मणी हनुमान जी वानर सेना की झांकी निकाली जायेगी रामलीला कमेटी के महासचिव सत्यपाल शर्मा एवं रामलीला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ने कहा कि रामलीला मंचन 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक राम जी के जीवन को कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा और मेला में बच्चों के लिये झूले माता बहनों की ख़रीददारी के लिये कॉस्मेटिक परिधान व व्यंजनौ को रखा गया है तैयारी बैठक पर मुख्य रूप से रामलीला कमेटी संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा नेता जी, भूदेव शर्मा, महासचिव सत्यपाल शर्मा, कर्मवीर आर्य, लक्ष्मण सिंघल, ओमवीर बैसला, advocate अजय शर्मा, भगत सिंह आर्य, विशाल गोयल, अमित, विनोद पंडित, अनिल भाटी, मोहित शर्मा, विनोद भाटी,जयपाल सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Share This Article
Leave a Comment