पांच साल की बालिका के साथ 67 साल के वृद्ध ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amit
1 Min Read

जौनपुर। तेजीबाजार क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बालिका के साथ 67 साल के वृद्ध ने दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की पांच वर्षीय बालिका सोमवार की देर शाम अपने घर से धर्मस्थल जा रही थी। इसी दौरान 67 साल के एक व्यक्ति ने बालिका को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद बालिका अपने घर पहुंची और पूरी घटना दादी को बताई। तीन घंटे बाद पिता थाने पहुंचे और पुलिस को घटना के बारे में बताया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि पिता की शिकायत पर रामजी रावत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बालिका को जिला अस्पताल भेजा गया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment