गाजियाबाद में आज 4 घंटे बिजली कटौती, राकेश मार्ग समेत कई इलाकों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

News Desk
1 Min Read

गाजियाबाद। गाजियाबाद के राकेश मार्ग 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में आज सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और पानी आदि का पर्याप्त इंतजाम करने की अपील की है।

विद्युत निगम के अनुसार, बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत निर्माण कार्य कराए जाने के कारण यह नियोजित शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान राकेश मार्ग उपकेंद्र से निकलने वाले सभी घरेलू फीडर बंद रहेंगे।

कई क्षेत्रों में पड़ेगा असर

शटडाउन का असर न्यू व ओल्ड पंचवटी, गुलमोहर, राकेश मार्ग, सी-ब्लाक, दौलतपुरा, आनंद विहार और कोटगांव समेत आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पर पड़ेगा।

अधिकारियों का कहना है कि कार्य समय से पूरा होने पर निर्धारित अवधि के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment