फरीदाबाद में पुलिस और अपराधियों में हुई मुठभेड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने शनिवार तड़के दो अलग-अलग जगहों पर संयुक्त कार्रवाई कर चार आरोपियों को पकड़ा। पहली मुठभेड़ सूरजकुंड रोड पर हुई, जिसमें शशिकांत समेत दो आरोपी घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले गोली चलाई, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वे घायल हुए।

आरोपियों की जानकारी के आधार पर दूसरी टीम पाली भांकरी रोड पर मुख्य वांछित अपराधी कमल भड़ाना की तलाश में पहुंची। यहां भी आरोपियों ने गोलीबारी की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में कमल भड़ाना और एक अन्य आरोपी घायल हुआ। कमल भड़ाना कई मामलों में वांछित था और हाल ही में गाजीपुर रोड डबुआ में एक महिला पर जानलेवा हमला कर चुका था।

Share This Article
Leave a Comment