छत्तीसगढ़ में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, मुकदमा दर्ज

Amit
2 Min Read

छत्तीसगढ़। जांजगीर-चांपा में जमीन से जुड़ा मामला निपटाने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैं। आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते हुए कैमिकल लगे नोटों के साथ पकड़ा गया और अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बहन का नाम हटाने को मांगे 20 हज़ार

पुटपुरा निवासी पटवारी बालमुकुंद राठौर ने सत्येंद्र कुमार राठौर से जमीन के दस्तावेज में उसकी बहन का नाम हटाने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सत्येंद्र ने इसकी शिकायत ACB बिलासपुर से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई की योजना बनाई।

केमिकल लगे हाथों ने खोला राज 

गुरुवार दोपहर को ACB की टीम जांजगीर पहुंची। योजना के तहत सत्येंद्र को कैमिकल लगे 20 हजार रुपये के नोट दिए गए और उसे पटवारी के पास भेजा गया। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने तत्काल दबिश दी। पानी में हाथ डुबोते ही रंग सामने आ गया, जिससे पुष्टि हो गई कि पटवारी ने घूस ली है।

गिरफ्तार पटवारी को जांजगीर जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। ACB अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और अन्य संभावित मामलों की भी जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment