212 लोगों ने जनता की थाली के राजमा चावल और रसगुल्ले खाए

Rohit Kumar
1 Min Read

हर रविवार की तरह आज भी ग्रेनो वेस्ट के चारमूर्ति गोलचक्कर पर नेफोवा की साप्तहिक जलता की थाली लगी। थाली में आज में 212 लोगों ने खाना खाया। आज की थाली में हमेशा की तरह मात्र 5 रूपये में खाना दिया गया। आज थाली में राजमा चावल के साथ रसगुल्ला रखा गया था।

नेफोवा सदस्य विकास कटियार और सागर गुप्ता ने बताया कि आज की जनता की थाली आम्रपाली लीजर वैली निवासी शुभ्रा सिंह एवँ समृद्धि ग्रांड एवेन्यू निवासी विमला गुप्ता के सौजन्य से प्रायोजित था। आज जनता की थाली विमला गुप्ता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया गया।

नेफोवा सदस्य ज्योति जैसवाल और राजकुमार ने बताया कि जनता की थाली की प्रसिद्धि लगातार बढ़ती जा रही है। जनता की थाली में लगातार नए नए सदस्य जुड़ रहे। नॉएडा-ग्रेटर नॉएडा के साथ साथ अन्य जगहों से भी लोगों का सहयोग मिल रहा जो हम सभी के लिए बहुत ख़ुशी की बात है और काफी उत्साहवर्धक है।

आज जनता की थाली के खाना वितरण में सुमित गुप्ता, शिप्रा गुप्ता, जागृति चौधरी, शशिबाला, डॉ अवनीश, प्रतीक गुप्ता, पल्लवी गुप्ता, ज्योति जैसवाल, विकास कटियार, सागर गुप्ता ने सहयोग किया।

Share This Article
Leave a Comment