महिला उन्नति संस्था द्वारा थाना इकोटेक थर्ड के गांव डेरिन में महिला जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया

Rohit Kumar
1 Min Read

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला उन्नति संस्था द्वारा थाना इकोटेक थर्ड के गांव डेरिन में महिला जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। जागरूकता बैठक में थाना इकोटेक थर्ड से महिला इंस्पेक्टर प्रियंका ने महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं उत्पीड़न को लेकर जागरूक करते हुए बताया कि आप किसी भी आपात स्थिति में अपनी सहायता के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या 1090 पर कॉल कर सकती है साथ ही हर थाने में महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था है जहां महिला पुलिसकर्मी आपकी शिकायतें सुनेंगी। वहीं संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने बताया कि गांव स्तर पर महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें महिला पुलिसकर्मी महिलाओं को घरेलू हिंसा उत्पीड़न के साथ साथ पुलिस सहायता के बारे में जानकारी मुहैया कराती है।
बैठक में अरुण भाटी, गीता भाटी, माधुरी चौहान,आंचल, डिम्पल, शशि, काजल, निशिता और जिग्नेश आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment