Uttarakhand Board: अच्छी खबर…20800 फेल छात्रों को मिलेगा पास होने का मौका, पहली बार होगी अंक सुधार परीक्षा

Rohit Kumar
2 Min Read

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2023 में फेल हुए छात्रों को पास होने का आखिरी मौका भी दिया जाएगा। ये पहली बार है जब उत्तराखंड बोर्ड अंक सुधार परीक्षा कराने जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग अभी से तैयारियों में जुट गई है।

20 हजार से ज्यादा परीक्षा में शामिल हो सकते हैं

जो रिजल्ट गुरूवार को जारी हुआ है, उसके अनुसार 20 हजार से ज्यादा ऐसे छात्र-छात्राएं अंक सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हाईस्कूल में इनकी संख्या 12800 है जो कि दो जबकि इंटरमीडिएट में 8 हजार एक विषय में फेल है। इसके साथ ही जो छात्र छात्राएं पास हुए हैं और वे अपने किसी विषय में अंक सुधार परीक्षा देना चाहते हैं तो ऐसे ढाई लाख बच्चों को भी​शिक्षा विभाग अपने नंबर सुधारने का एक मौका इस बार देगा।

पहली बार अंक सुधार परीक्षा

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। हाईस्कूल में 85.17 जबकि इंटर में 80.98 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। 10वीं में 18954 परीक्षार्थी, इंटर में 23565 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। सरकार इस बार पहले ही पहली बार अंक सुधार परीक्षा कराने का निर्णय​ले चुकी है। हालांकि परीक्षा कब कराई जाएगी, ये अभी तय नहीं है।

फेल छात्रों को तीन मौके

प्राप्त जानकारी के अनुसार फेल छात्रों को तीन मौके दिए जाएंगे। जबकि अंक सुधार के एक अवसर दिए जाएंगे। फेल छात्रों को अब अंक सुधार परीक्षा में बैठने का मौका होगा। अगर तब भी पास नहीं हुए तो 2024 25 की परीक्षा में दूसरा मौका मिलेगा। इनके पास तब भी दो विकल्प होंगे एक तो केवल फेल विषयों में परीक्षा दें। दूसरा इन विषयों को छोड़कर सभी में परीक्षा दें। अगर इसके बाद भी पास नहीं हुए तो इसके बाद 2024 25 में लास्ट मौका अंक सुधार परीक्षा में बैठने का होगा।

Share This Article
Leave a Comment