नोएडा संवाददाता, शास्त्री विद्या मंदिर स्कूल गढ़ी सेक्टर 130 में ग्रामीण महिलाओं के लिए जागरूकता शिविर लगाकर युगधारा फाउंडेशन और वरदना फाउंडेशन संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को महिलाओं को जागरूक किया गया।युगधारा फाउंडेशन और वरदना फाउंडेशन के सौजन्य से ग्रामीण महिलाओं को उनके स्वच्छता के प्रति जागरूक करके सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष श्वेता त्यागी ने बताया कि सैकड़ों महिलाएं इस अभियान में आई और सभी के द्वारा अपनी अपनी परेशानियां और रुचि पदाधिकारीयों के साथ साझा की गई। संस्था के कोषाध्यक्ष सुषमा अवाना ने महिलाओं को उनके जीवन को एक अमूल्य वरदान बताकर कहा कि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज स्वस्थ देश की परिकल्पना है।संस्था की संगठन मंत्री और वरदना फाउंडेशन के अध्यक्ष वंदना सोनी ने महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और विमला सिंह ने बताया कि महिलायें को किस प्रकार अपने परिवार के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकती हैं। महिलाओं से बहुत सारी बातें साझा की। संस्था की संरक्षक तृप्ता मल्होत्रा ने बताया कि संस्था द्वारा हम महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की बात की गई। राष्ट्रीय सचिव रीनू शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा यह जागरूकता कार्यक्रम हर माह ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के लिए किया जाएगा कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। कार्यक्रम मे महिलाओ के स्वास्थय,स्वरोजगार व आत्मनिर्भर बनने पर चर्चा की गयी।
युगधारा फाउंडेशन और वरदना फाउंडेशन ने किया महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा में बढ़ेगा ई-बस बेड़ा, टाटा लगाएगी 10 ई-चार्जिंग स्टेशन और देगी 5 बसें
- ड्यूटी में लापरवाही पर नोएडा पुलिस का एक्शन, चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
- नोएडा जिला अस्पताल में आयुष्मान भुगतान पर सवाल, सर्जनों की शिकायत के बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
- ग्रेटर नोएडा के 45 बस स्टैंड होंगे स्मार्ट, सोलर सिस्टम और जीपीएस डिस्प्ले से लैस
- ग्रेटर नोएडा के किसानों की सीएम दरबार में दस्तक, 4% आबादी भूखंड और भ्रष्टाचार पर जांच की मांग
- नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर, युवक की दर्दनाक मौत
- फर्जी आधार, 12 बैंक खाते और हवाला कारोबार; पहचान बदल 6 साल से नोएडा में छुपा था चीनी नागरिक लियाओ लोंगहुई
- नई दिल्ली में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम, लोगों से यात्रा टालने की अपील

