इंदिरापुरम में करंट से युवक की मौत, विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप

News Desk
1 Min Read

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ज्ञानखंड-एक में बृहस्पतिवार को करंट लगने से हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

मृतक के भाई ने विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है। करंट लगने की घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है।

ग्राम बड़ा महवा अंजनौर, छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी बबलू उर्फ नरेंद्र काछी ज्ञानखंड-एक स्थित एक सोसायटी में साफ-सफाई का कार्य और चौकीदारी करता था।

बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे के बाद वह अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह ज्ञानखंड-एक में पार्क के पास रखे ट्रांसफार्मर के नजदीक पहुंचा तो अचानक उसे तेज करंट लगा।

करंट लगने के बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। वीडियो में उसके साथ चल रहा लड़का तेजी से पीछे भाग गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र के भाई कमलेश कुशवाहा ने मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment