शख्स ने 15 वर्षीय लड़के को मारी गोली, आरोपी फरार

Amit
1 Min Read

दिल्ली। वेलकम इलाके में एक शख्स ने कथित तौर पर 15 वर्षीय लड़के को गोली मार दी।  पुलिस ने इसकी जानकारी दी। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि वेलकम इलाके के बी-ब्लॉक में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि पीड़ित के पिता उसे पहले ही जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जा चुके थे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे जब वह गली में खड़ा था। तब आरोपी आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने गोली मार दी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अपराधी की पहचान की जा रही है। अभी आरोपी फरार बताया जा रहा है।
Share This Article
Leave a Comment