युवक ने की पिता, मां और बहन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

दिल्ली। देवली गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेटे अर्जुन (20) ने सेना से सेवानिवृत्त पिता राजेश कुमार (51), मां कोमल (46) और बहन कविता (23) की बुधवार सुबह नृशंस हत्या कर दी। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार, मूलरूप से महेंद्रगढ़ के खेड़ी गांव निवासी पिता के सरेआम पीटने, डांटने व रोकटोक से अर्जुन परेशान था। साथ ही, मां व बहन भी उसके पीछे पड़ी रहती थीं। आरोपी अकेला रहना चाहता था। पुलिस उसे साइको किस्म का युवक बता रही है। उसने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश एक सप्ताह पहले ही रच ली थी।

सुबह अर्जुन ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी कि राजेश पहली मंजिल और कोमल व कविता भूतल पर मृत पड़ी हुईं हैं। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि सैर से लौटने पर उसने करीब 5:30 बजे शवों को देखा। पूरे दिन की जांच के बाद पुलिस ने शाम को अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शुरुआत से ही बेटे पर संदेह था। दोमंजिला घर में राजेश 15 वर्षों से रह रहे थे। पुलिस बृहस्पतिवार को अर्जुन को कोर्ट में पेश करेगी।
Share This Article
Leave a Comment