भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई

Rohit Kumar
1 Min Read

आज भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बुधवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाई। अतुल मित्तल जी के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।जिला कार्यालय पर हरीश शर्मा मंडल वीडियो प्रभारी बताया कि श्यामा प्रसाद ने मां भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। देशहित में अनेक कार्य किए, जिन्हें भुलाना संभव नहीं है। हम सभी को उनके जीवन तथा उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और यह संकल्प लेना चाहिए कि स्वहित से बड़ा देशहित होता है। सेक्टर संयोजक अतुल मित्तल ने बताया डॉ. मुखर्जी ने सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की और दो निशान, दो विधान और दो संविधान का खुला विरोध किया। कश्मीर समस्या को लेकर बड़े संघर्ष की शुरूआत की। तत्कालिक कांग्रेस सरकार के कुचक्र के कारण डॉ. मुखर्जी जेल गए और जेल में ही संदिग्ध हालत में मां भारती की सेवा में अपना जीवन बलिदान किया। डॉ. मुखर्जी देश के सच्चे सपूत थे। इस मौके पर राजेंद्र योगी संजय शर्मा अनीता मित्तल अनिल मांगलिक ईश्वर पूर्व सभासद नानक शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

Share This Article
Leave a Comment