राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Rohit Kumar
2 Min Read

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रीमती सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

भाजपा ने स्थगित किए कार्यक्रम

राज्य निर्माण आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर भाजपा महानगर ने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर महिला मोर्चा के द्वारा महानगर की कार्यसमिति बुधवार को ली-अमृतम होटल सहारनपुर रोड़ में होनी थी।

जिसमें कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, महापौर सुनील उनियाल गामा एवं महानगर के समस्त विधायकगण, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी आदि ने शामिल होना था।

मंगलवार देर शाम सुशीला बलूनी के निधन पर भाजपा महानगर ने बुधवार सुबह सभी कार्यक्रम स्थगित कर उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। अब महिला मोर्चा की कार्यसमिति गुरुवार को करने पर विचार किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment