महिला स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

Rohit Kumar
1 Min Read

जेलर जे पी तिवारी ने बताया की रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा व श्री कृष्णा लाइफ़ लाइन हॉस्पिटल (स्वर्ण नगरी ) के संयुक्त तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन आज दिनांक 25-9-22 दिन रविवार सुबह 10.30 बजे से जिला कारागार गौतमबुधनगर में लगाया गया।
रोटरी क्लब समय समय पर जिला कारागार में कैम्प का आयोजन करता रहता हे।

डा रिचा त्यागी ने बताया की कैम्प में लगभग 84 बन्दी महिलाओं ने स्वास्थ की जाँच करायी । जिसमें हीमोग्लोबिन , ब्लड प्रेशर , शुगर आदि की जाँच की गयी। व बन्दी महिलाओं को आयरन , केल्सियम , बिटामिन डी 3 की टेबलेट व सेनेटरी नेपकिन आदि भी वितरित किये गये।

कैम्प में क्लब अध्यक्ष विनय गुप्ता , मुकुल गोयल , ड़ा कमल त्यागी , कपिल शर्मा , शुभम सिंघल, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

जिला कारागार से श्री अरुण प्रताप सिंह (जेल अधीक्षक ) , जे पी तिवारी (जेलर) ,मनोरमा कुमारी (डिप्टी जेलर ) व अन्य स्टाफ़ मोजूद रहा।

Share This Article
Leave a Comment