मुरादनगर। थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी पर प्रेमी साथ मिलकर उसे कार कुचलने के प्रयास का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर पति-पत्नी के बीच थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। पीड़ित ने इस संबंध में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार से टक्कर मारने और मारपीट का आरोप
नगर की एक कालोेनी में रहने वाले युवक और उसकी पत्नी के बीच दो वर्षों से विवाद चल रहा है। युवक पत्नी अपने मायके में रह रही है। मंगलवार दोपहर को युवक किसी काम के चलते बाइक द्वारा गाजियाबाद जा रहा है।
रास्ते में उखलारसी बंबे के निकट पीछे से आती एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरा, जिससे उसके हाथ में चोट लग गई।
युवक उठकर देखा कि टक्कर मारने वाली कार में उसकी पत्नी अपने प्रेमी और अन्य लोगों के साथ बैठी थी। युवक ने दोनों को बुरा-भला कहा तो उन्होंने कार से बाहर निकलकर उसके साथ मारपीट की।
थाने में पति-पत्नी के बीच हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
युवक को पीटने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल युवक पहुंचा और अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर कार से कुचलने के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत की। बाद में पुलिस ने युवक की पत्नी को भी थाने बुला लिया।
दो पत्नी महिला थाने पहुंची। करीब आधे घंटे तक थाने में दोनों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चला। एसीपी मसूरी का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

