वरिष्ठ समाजसेवी ताराचंद नायक को सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने संगठन का मीडिया प्रमुख नियुक्त किया

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा के नंगला चरणदास निवासी वरिष्ठ समाजसेवी ताराचंद नायक को सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने संगठन का मीडिया प्रमुख नियुक्त किया। संस्थापक डा राहुल वर्मा ने उन्हे नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि आज मीडिया का युग है किसी भी जनजागरूकता के लिए प्रचार प्रसार तंत्र का मजबूत होना बेहद आवश्यक है जिसके लिये ताराचंद नायक को मीडिया प्रमुख की अहम जिममेदारी सौंपी गई है वहीं संगठन के नवनियुक्त मीडिया प्रमुख ताराचंद नायक ने संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा दी गई जिममेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और प्रिंट इलैक्ट्रानिक एवम सोशल मीडिया के द्वारा संगठन के उद्येश्यों एवम कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, दयाराम, राजमल, धनीराम, तेजराम शर्मा और मनोज आदि मौजूद रहे

Share This Article
Leave a Comment