बहराइच में पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Rohit Kumar
3 Min Read

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर जीजा के प्यार के खातिर पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी. हत्या की वरदात को अंजाम तक पहुंचाने से पहले पत्नी ने अपने पति को बियर पिलाई. इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं, पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है मामला? 
एसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि बीती 23 मार्च को रुपईडीह क्षेत्र में स्थित आमा पोखर के पास नाले में एक बोरा मिला था जिसमें युवक का शव था. शव की पहचान कलीम खां के रूप में हुई जो अन्टहवा गांव में रहते थे. घटना का खुलासा करने के लिए सीओ व रुपईडीहा पुलिस को लगाया गया था. पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ किया तो मामला खुलता चला गया.

पहले 6 बोतल बियर पिलाए 
एसपी ग्रामीण ने बताया कि मृतक की पत्नी शबनम ने बताया कि वो अपने जीजा कलाम से प्यार करती थी. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग काफी अर्से से चल रहा था. आरोपी शबनम का पति कलीम खां जीजा साली के बीच चल रहे प्यार में रूकावट डालता था. दोनों के प्रेम सम्बन्ध की जानकारी होने पर मृतक शबनम को मारता पीटता था व प्रताड़ित करता था. इसके बाद  साली अपने जाजा के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाई. बीते 15 मार्च को दोनों ने योजना बनाकर उसको  6 बोतल बियर पिलाए.

फिर कलीम को विश्वास में लेकर सरयू नहर के बांध पर लेकर गए. वहां पर मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी जीजा ने मिलकर कलीम को विश्वास में लेकर ज्यादा बियर पिलाया. जब कलीम को काफी नशा हो गया तो बोदरा नाला के पास ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दिए. उसके बाद दोनों ने उसके शव को बोरे में रखकर बोदरा नाला में डाल दिए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को बाबाकुट्टी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Share This Article
Leave a Comment