एक वॉश में निकल जाएगी सफेद-ड्राई और डेड स्किन, बहुत असरकारी है यह घरेलू तरीका

Rohit Kumar
3 Min Read

नई दिल्ली। मौसम बदलने से बीमारियां तो शिकार बना ही लेती हैं, साथ ही त्वचा को भी काफी नुकसान पहुंचता है। साथ ही त्वचा कई तरह के उतार-चढ़ावों से भी गुज़रती है। उन्हीं में से एक है स्किन का काला पड़ना, जिसे डेड स्किन भी कहा जाता है। कई बार त्वचा की देखभाल न कर पाना या धूल-मिट्टी, प्रदूषण और बढ़ती उम्र के कारण स्किन डेड होने लगती है। अगर सही वक्त पर इस पर ध्यान न दिया जाए, तो इससे न सिर्फ त्वचा के टेक्सचर पर असर पड़ता है, बल्कि कई समस्याएं भी शुरू हो सकती हैं।

तो आइए जाने कि घर पर आप कैसे डेड त्वचा से छुटकारा पा सकती हैं।

डेड स्किन हटाने के आसान घरेलू उपाय

1. चेहरे पर जमी डेड परत को हटाने के लिए आप घर पर स्क्रब तैयार कर सकती हैं। सबसे पहले एक कप में ब्राउन शुगर लें, फिर इसमें चीनी और तेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करें। फिर इसे थोड़ी देर लगे रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। आप हफ्ते में एक से दो बार इस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. सबसे पहले पपीते को मिक्सी में हल्का पीस लें। फिर ओट्स को भी पीस लें। उसके बाद एक कटोरी में इन दोनों चीज़ों को मिला लें। फिर इसमें बादाम का तेल भी मिला लें। स्क्रब तैयार हैं, लेकिन इसे चेहरे पर लगाने से पहले मुंह धो लें। अब इससे चेहरे पर हल्की मालिश करें। थोड़ी देर स्क्रबिंग के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

3. नमक को नारियल तेल और लैवेंडर ऑयल में मिलाएं। अब इस स्क्रब का इस्तेमाल करें और 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे स्क्रब करें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। डेडे स्किन से छुटकारा पाने के लिए सप्ताह में एक बार इस स्क्रब का उपयोग करें। इसके अलावा, आप चेहरे को स्क्रब करने के लिए आधे चम्मच एप्सम सॉल्ट को अपने क्लींजिंग क्रीम में डालकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

4. ग्रीन-टी के बैग को एक कप गर्म पानी में डाल दें। अब इस पानी में एक चम्मच शहद मिला लें। फिर इस मिश्रण की मदद से हल्के हाथों से चेहरे पर मालिश करें। थोड़ी देर बाद इसे किसी साफ-मुलायम तौलिए से पोंछ लें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।

5. एक कटोरी में दो चम्मच शहद और चीनी मिला लें। कुछ मिनटों के लिए इससे अपनी त्वचा को स्क्रब करें और फिर धो लें। इस स्क्रब को एक से दो बार कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment