नई दिल्ली- दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। दोपहर तक तेज धूप के बाद करीब 3 बजे के आसपास आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन में मौसम में बदलाव देखने को मिला। अचानक चली तेज आंधी के कारण सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद हुई बूंदाबांदी से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत महसूस की।
तेज हवाओं के चलते कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित हुआ, लेकिन बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
