Delhi Fire: वजीराबाद में आग लगने से पुलिस यार्ड में खड़ी 450 गाड़ियां जलकर खाक, 2 घंटे में पाया गया काबू

Rohit Kumar
1 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस के वजीराबाद स्थित ‘मालखाना’ (यार्ड) में सोमवार तड़के भीषण आग लगने की खबर सामने आई. इस आग लगने के कारण भारी नुकसान हो गया. इस आग में कम से कम 450 वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

आपको बता दें मालखाना वह स्थान है जहां जब्त किए गए वाहनों को रखा जाता है.

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग तड़के चार बजे लगी. पांच दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन लगभग दो घंटे तक चला तब कहीं जाकर सुबह छह बजे तक आग पर काबू पाया जा सका है.

एक अन्य अधिकारी से मिली जानकारी के मुताविक, इस घटना में किसी कर्मचारी के हताहत नहीं हुआ है, लेकिन इस भीषण आग में मालखाने में खड़े करीब 200 चार पहिया वाहन और 250 दोपहिया वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गए. यह मालखाना करीब 500 वर्ग गज के एक बड़े एरिया में फैला हुआ है.

Share This Article
Leave a Comment