शीत लहर की मार में सामाजिक संस्था ई॰एम॰सी॰टी॰ द्वारा गरीब और मज़दूर वर्ग के के बीच में बाटे गर्म जैकेट और ओवर कोट

Rohit Kumar
1 Min Read

पूरा उत्तर भारत शीत लहर में डूबा हुआ है और ज़रूरत मंद लोगों को इस समय गरम कपड़ों की आवश्यकता बढ़ गयी है इसी ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए ई॰एम॰ सी॰ टी॰ एनजीओ के सदस्यों द्वारा ज़रूरत मंद लोगों को सर्दियों के कपड़े का वितरण किया गया जिसमें ग्रेटर नॉएडा में निर्माणधीन प्राजेक्ट्स के क़रीब 200 महिला और पुरुष मज़दूर रहे। इससे पहले भी ई॰एम॰सी॰टी॰ टीम के सदस्य वृध आश्रमों में जाकर सर्दी के नए कपड़े भेंट स्वरूप देकर आए है ।
कार्यक्रम में सम्मिलित अनामिका सारस्वत , राहुल सारस्वत, आदित्य अवस्थी , ख़ुशी , अमित गिरी , रश्मि पाण्डेय , विशेष रूप ने विरेंद्र कन्स्ट्रक्शन के चीफ़ जी॰एम॰ आर॰डी॰ शर्मा, प्रोजेक्ट हेड सत्येंद्र राणा , तरुण कुमार सेफ़्टी ऑफ़िसर एवं अन्य टीम के सदस्य उपस्थित रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment