गाजियाबाद में शराब के ठेके के बाहर बवाल, मारपीट में दो युवक नाले में गिरे; वीडियो वायरल

News Desk
1 Min Read

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में एक शराब के ठेके बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दो युवक नाले में भी गिर गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

प्रसारित वीडियो में राहुल विहार अंडरपास के पास स्थित बहरामपुर शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों में मारपीट दिख रही है। एक युवक ने मारपीट के दौरान दूसरे युवक को धक्का दे दिया जिससे वह नाले में गिर गया।

कुछ ही देर में युवक ने दूसरे युवक को भी धक्का दे दिया। वह भी नाले में गिर गया। किसी तरह दोनों युवक नाले से बाहर निकले।

इसी बीच आसपास मौजूद लाेगों ने हमलावर युवक को समझाकर किसी तरह मौके से हटाया। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment