गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंदग्राम वार्ड 11, में एक नट/घुमंतू आभार सम्मेलन का कार्यक्रम इंद्रपाल सिंह अखिल भारतीय घुमंतू समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , असीम अरुण , समाज कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार , ने शिरकत की । मंत्री ने, हजारों की संख्या में, सम्मेलन में आए घुमंतू जाति के लोगों संबोधित कर, घुमंतू लोगों के लिए चल रही कई योजनाओं से अवगत कराया , जैसे आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, इनके रहने के लिए मकान, और घुमंतू बोर्ड बनाकर सभी घुमंतुओं को, मुख्यधारा से जोड़ने आह्वान किया ।
सम्मेलन में पहुंचे विशेष अतिथि, अरुण दीक्षित, भगवान परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,आदर और सम्मान , योग्य बॉलीवुड सिंगर विशाल श्रीवास्तव, उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में, लोकेश प्रधान नट समाज, पवन सागर, लोकेंद्र , रिशाल भाई, तबरेजी बंजारा समाज, प्रमुख जमील बंजारा, रतन लाल डीलर खुर्जा, संजीत रेत मंडी, मुकेश कुमार खीरी लखीमपुर, धर्मेंद्र प्रधान, वीरेंद्र, ओम सिंह बिजनौर, गोपाल प्रधान, जग्गा प्रधान, संजय प्रधान, चतर सिंह मेरठ, गब्बर सिंह हापुड, भोला सिंह , उमेश सिकंद्राराऊ, बबलू नेताजी आसपुर एटा सुभाष ओमी, ब्रह्म सिंह, शिवम, के अलावा सैकड़ों नट समाज के, साथियों को, लेकर उपस्थित रहे ।
