दो हत्यारोपितों को लगी गोली, युवक की हत्या कर शव जलाने का मामला

Rohit Kumar
1 Min Read

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस की काली नदी के पास दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाश पैरों में गोली लगने पर घायल हो गए। उनसे एक मोबाइल व दो तमंचे व कारतूस बरामद हुए है। दोनों आरोपियों ने दो दिन पूर्व एक युवक की हत्या कर शव जलाना स्वीकार किया है।

मंगलवार देर शाम काली नदी पुल के पास शहर कोतवाली पुलिस की चेकिंग के दौरान दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैरों में गोली लगने से दोनों बदमाश आदित्य उर्फ आदि व मोनू निवासी प्रेमपुरी घायल हुए है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने दो दिन पहले शौकीन उर्फ सोनू निवासी किदवईनगर की हत्या की थी। उन्होंने आठ हजार रुपये देकर सोनू से नशे का सामान मंगाया था। लेकिन वह सामान नहीं लाया। पैसों को लेकर मारपीट कर बेल्ट से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी तथा पास में पडे़ एक बेकार बोरे व कूड़ा करकट शव पर डालकर शव जला दिया। पुलिस ने हथियारों के अलावा मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है।

Share This Article
Leave a Comment